फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से सीईटी (यूजी) एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित

Fri, 05 Jun 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच ने 23 मई को लिए गए पीयू सीईटी (यूजी) एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट वीरवार को देर शाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके आधार पर ही पीयू के विभिन्न बीएससी (ऑनर्स) बी फार्मेसी (क्रेडिट बेस्ड सेमेस्टर सिस्टम) और सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में दाखिला मिलेगा।

पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि 12 हजार से अधिक स्टूडेंट्स सीईटी (यूजी) एंट्रेंस में अपीयर हुए थे। रिजल्ट पीयू वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। जानकारी केे अनुसार पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो) में तवीशा शर्मा ने 272 अंकों के साथ टॉप किया है।
विज्ञापन


मनमीत सिंह खालसा ने 267.5 अंकों के साथ दूसरा और मोहित सेखम ने 266 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। उधर, पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) कंबिनेशन में सिमर कौर मतेवाल ने 272 अंकों के साथ पहला, अर्शजोत कौर ने 244 अंक के साथ दूसरा और नवरीत कौर ने 235 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स को अब पसंद के विभाग में दाखिले के लिए अलग से आवेदन करना होगा। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर संबधित विभाग में जमा कर सकेंगे। पीयू के ऑनर्स कोर्स की ओपन कैटेगरी में 408 सीटों के लिए इस साल कड़ा मुकाबला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें