फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के सरकारी कॉलेजों में दाखिले को आवेदन ऑनलाइन

Fri, 05 Jun 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला जिले के चारों गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, बरवाला गवर्नमेंट कॉलेज और कालका स्थित अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में जर्नलिज्म से लेकर मेडिकल, नॉन मेडिकल, बीसीए, बीबीए, बीए के अलावा कई विषयों में मास्टर्स की सुविधा है। जिले के चारों कॉलेजों में से पंचकूला के कॉलेजों में अधिकतर कोर्स उपलब्ध हैं।

इन कोर्स में सीटें भी पर्याप्त हैं। इस बार सेक्टर एक के गवर्नमेंट कॉलेज में एमए इकोनॉमिक्स शुरू किया गया है। वहीं, बरवाला के कॉलेज में मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस विषय शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस स्ट्रीम में कितनी सीटें
गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर एक
1. बीएमसी (बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)
योग्यता-किसी भी स्ट्रीम में बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक।
सीटें-40
2. बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस)
योग्यता-12वीं मेडिकल या नॉन मेडिकल से जरूरी, कट ऑफ के हिसाब से दाखिला।
सीटें
मेडिकल-80
नॉन मेडिकल-160
3. बीकॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता-12वीं कॉमर्स से अनिवार्य, कट ऑफ के हिसाब से दाखिला।
सीटें-240
4. बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं कोई भी स्ट्रीम में गणित में पास अनिवार्य।
सीटें-60

पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स
1. एमए इकोनॉमिक्स-60 सीटें
2. एमए इंग्लिश-60 सीटें
3. एमए हिस्ट्री-60 सीटें
4. एमए साइकोलॉजी-60 सीटें
5. एमए पॉलीटिकल साइंस-60 सीटें
6. एमकॉम-60 सीटें
7. पीजीडीसीए-60 सीटें
सभी में दाखिले के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-14
1. बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन)
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें-40
2. बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य
सीटें-40
3. बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) नॉन मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें-60
4. बी.कॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता-12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से पास होना अनिवार्य।
सीटें-160
5. बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं में कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक गणित विषय के साथ।
सीटें-40
6. बीएससी होमसाइंस
योग्यता-12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-40
7. बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
योग्यता-12वीं में कम-से-कम 35 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-240
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें