पंजाब यूनिवर्सिटी ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी-2015) पास करने वाले स्टूडेंट्स से एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
बी. फार्मेसी, बीएससी ऑनर्स स्कूल इन एंथ्रोपोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोफिजिक्स, बायोटेकभनोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथ, मैथ एंड कंप्यूटिंग, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, फिजिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक और ज्यूलॉजी में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
बी. फार्मा और बीएससी ऑनर्स स्कूल में एडमिशन के लिए भी पीयू की वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध है। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 26 जून है। वहीं, हार्ड कॉपी एक जुलाई को शाम पांच बजे तक पीयू के केमिस्ट्री विभाग में जमा करानी होगी।