फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए-एमसीए में सर्टिफिकेट की जांच शुरू

Fri, 13 Jun 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी में बीसीए, एमसीए और एमसीए (एसई) में दाखिले के ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत आरक्षित वर्ग के सर्टिफिकेट जांच 13 से 15 जून तक होगी।
विज्ञापन


सर्टिफिकेट जांच में डिफेंस, जम्मू-कश्मीर के विस्थापित और एससी-एसटी वर्ग में दिल्ली समेत अन्य राज्यों के छात्रों को पहुंचना होगा, जबकि ओबीसी कोटे का लाभ सरकारी कालेज व संस्थानों में मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले आरक्षित वर्ग के जिन छात्रों ने ऑनलाइन काउंसलिंग की फीस जमा कराने के बाद रजिस्ट्रेशन कर लिया है, वे ही सर्टिफिकेट जांच में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


पहले दिन दिल्ली और अन्य राज्यों के एक से छह में प्राथमिकता वर्ग के सभी रैंक के छात्रों को पहुंचना होगा। डिफेंस, एसटी और अशक्त वर्ग के छात्रों के सर्टिफिकेट की जांच 13 जून को होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के विस्थापित वर्ग के सभी छात्रों के सर्टिफिकेट की जांच 13 जून को दोपहर ढाई से तीन बजे और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के सिख समुदायों के छात्रों की सर्टिफिकेट जांच 14 जून को होगी। बीसीए में एससी वर्ग के छात्रों की सर्टिफिकेट जांच 15 जून को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें