फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस परीक्षा: बड़ी संख्या में अनुपस्थित रहे छात्र

Sun, 08 Sep 2013 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच रविवार को 23 केंद्रों पर कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित इस परीक्षा में करीब 52 फीसद अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एलिमेंट्री मैथ्स के तीसरे पेपर में मेन्सुरेशन ने अभ्यर्थियों के पसीने छुड़ाए।

उधर, कई केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने अव्यवस्था की भी शिकायत की।

सीडीएस लिखित परीक्षा के लिए राजधानी के 23 केंद्रों पर 12,316 अभ्यर्थियों को शामिल होना प्रस्तावित था।

राजधानी में परीक्षा समन्वयक सुधीर सिंह रुंगटा ने बताया कि 5,850 यानी 47.50 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित थी।
विज्ञापन


पहली पाली में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अंग्रेजी, 12 से दो बजे के बीच सामान्य विज्ञान और दोपहर तीन से पांच बजे के बीच एलिमेंट्री मैथ्स की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षार्थियों की मानें तो, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान आसान रहा।
विज्ञापन


यूपीएससी हॉल केंद्र पर परीक्षा देने वाले अनीश त्रिपाठी ने बताया कि एलिमेंट्री मैथ्स में मेन्सुरेशन और ट्रिग्नोमेट्री ने परेशान किया।

परीक्षार्थियों की ओर से केंद्रों पर अव्यवस्था की शिकायत की गई। अभ्यर्थियों की मानें तो, प्रवेश पत्रों में सूचनाएं स्पष्ट न होने से केंद्रों पर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें