फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्रों की पिटाई के बाद पुलिस सख्त

Thu, 08 May 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में कश्मीरी छात्रों से विवाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने हॉस्टल से आरोपी छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई है। घटना से सबक लेने के बाद एसपी ने कॉलेज और हॉस्टल संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि पुलिस के सख्त होने के बाद अब छात्रों के बीच तनाव की स्थिति समाप्त हो गई है। चार दिन पहले पाई सेक्टर स्थित हॉस्टल में कश्मीरी और स्थानीय छात्रों के बीच विवाद अब शांत है।
विज्ञापन


दोनों गुटों को अलग-अलग हॉस्टल में रखने और कश्मीरियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के बाद अब पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: छात्रों की पिटाई के बाद अलर्ट हुई यूनिवर्सिटी!

यूनिवर्सिटी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित करने के लिए चौकी इंचार्ज को जिम्मेदारी दी गई है। जिन दो छात्रों पर आरोप है वह अब कॉलेज और हॉस्टल में नहीं हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि उन्होंने कॉलेज और हॉस्टल संचालकों को नोटिस भिजवाना शुरू कर दिया है। इसमें साफ शब्दों में हॉस्टल संचालक और कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि अपने-अपने संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने शुरू कर दें। कैमरे लगने के बाद एक व्यक्ति को मॉनीटरिंग करने के लिए भी लगाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें