सीसीएसयू की सत्र 2014-15 की दाखिला प्रक्रिया में परास्नातक कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। विवि की ओर से बीकॉम थर्ड ईयर, एलएलबी थर्ड ईयर, बीएससी एग्रीकल्चर पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
जुलाई केअंत तक यूजी थर्ड ईयर में विभिन्न कोर्सेज के परिणाम जारी करने के साथ ही विवि एक अगस्त से पीजी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकता है।
स्नातक की चौथी कटऑफ से दाखिले लेने से वंचित छात्रों के पास एडमिशन का शनिवार को आखिरी मौका है। कांवड़ यात्रा के चलते विवि ने चौथी कटऑफ से दाखिले की तारीख एक दिन बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी थी।
री-कंसीडर का विकल्प है खुला
विवि ने तीसरी कटऑफ में एडमिशन नहीं ले पाने वाले छात्रों को एडमिशन का एक और मौका दिया है। विवि प्रवेश समिति की प्रभारी डॉ. वाई विमला ने बताया कि तीसरी कटऑफ में सभी कैटेगरी के छात्र जिन्हें एडमिशन नहीं मिला है, वे री-कंसीडर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।