सीसीएस यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र ई कूपन लेकर ऑनलाइन ही एडमिशन फार्म भर रहे हैं। ऑनलाइन एडमिशन फार्म में इस बार छात्रों को केवल दो पेज ही भरने होेंगे। पिछले वर्ष ऑनलाइन फार्म 6 पेज का था। च्वाइस के सभी कॉलेजों का कॉलम एक साथ कर दिया गया है।
सीसीएस यूनिवर्सिटी के ई कूपन वितरण केंद्रों पर छात्रों की भीड़ उमड़ रही है। मॉडल टाउन स्थित वितरण केंद्र के संचालक पुनीत गुप्ता ने बताया कि छात्र-छात्राआें की फोटो, इंटरमीडिएट की मार्कशीट और डिजिटल साइन को ही फार्म के साथ अटैच करके भेजा जाता है।
यूनिवर्सिटी ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया को थोड़ा आसान बनाया है। पहले छात्रों को छह पेज का फार्म भरना पड़ता था। इस वर्ष केवल दो पेज ही भरने पड़ेंगे।