फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU: बीकॉम की कटऑफ 96 फीसदी के पार

Fri, 11 Jul 2014 11:33 AM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने सत्र 2014-15 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को जारी हुई पहली हाई कटऑफ ने छात्रों के होश उड़ा दिए। स्नातक की पहली कटऑफ ने इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


आरसीसीवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम में ओबीसी की कटऑफ 96.60 फीसदी गई है। वहीं, आरसीसीवी में ही बीएससी गणित की 92.80 प्रतिशत कटऑफ ने छात्रों को परेशानी में डाल दिया है।

आरसीवीवी के अलावा एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीएससी गणित फर्स्ट ईयर की जनरल कटऑफ 84.2 फीसदी तक गई है। एमएमएच और एसडी कॉलेज में बीकॉम की जनरल कटऑफ 80 फीसदी रही।
विज्ञापन


एसडी कॉलेज की प्राचार्या डा. मंजू गोयल ने बताया कि पहले दिन कटऑफ चस्पा कर दी गई। पहली कटऑफ से शुक्रवार को दाखिले होंगे। विवि ने दो वेटिंग लिस्ट भी जारी की है। शुक्रवार को पहली वेटिंग लिस्ट चस्पा की जाएगी, जिसके दाखिले 12 जुलाई और दूसरी वेटिंग लिस्ट केदाखिले 13 जुलाई को होंगे।

एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डा. आर.एम. जौहरी ने बताया कि वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत के चलते कटऑफ डाउनलोड होने में देर हुई।

उन्होंने कहा कि तीन दिनों के अंदर पहली कटऑफ और दो वेटिंग लिस्ट के दाखिले होना संभव नहीं है। स्टाफ की कमी के बावजूद कॉलेज में मौखिक, सेमेस्टर और विंटर ब्रेक के बीच एडमिशन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्नातक की पहली कटऑफ पर एक नजर
एमएमएच डिग्री कॉलेज
विषय जनरल ओबीसी एससी एसटी
बीए 75.20 72.46 70.80 54.40
बीकॉम 80.00 76.60 74.80 59.00
बीएससी बायो 81.20 77.60 73.80 61.40
बीएससी गणित 84.00 81.20 77.20 59.00

आरसीसीवी
बीकॉम 95.00 96.60 93.40 ---
बीएससी गणित 92.80 91.00 88.20 ---
बीएससी बायो 88.80 87.40 80.00 ---

कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज
बीए 65.60 60.80 58.50 50.80
बीकॉम 77.30 74.20 69.80 --
बीएससी बायो 78.20 75.60 73.20 --
बीएससी गणित 82.20 78.20 76.40 --

एसडी कॉलेज
बीए 73.20 70.10 68.80 45.40
बीकॉम 80.00 77.00 75.60 60.20

वीएमएलजी
बीकॉम 73.00 70.80 73.00 52.00
नोट : सभी कटऑफ प्रतिशत में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें