फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ही कराएगा नेट एग्जाम

Tue, 31 Mar 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) परीक्षा का आयोजन जून में भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ही कराया जाएगा।
विज्ञापन


दिसंबर 2014 की नेट परीक्षा कराने के बाद सीबीएसई ने जून में इसके आयोजन से इंकार कर दिया था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर बोर्ड ने दोबारा यह जिम्मेदारी संभाल ली है। अब जल्द ही जून की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

नेट परीक्षा का आयोजन पहले विवि अनुदान आयोग(यूजीसी) की ओर से कराया जाता था। दिसंबर 2014 की नेट परीक्षा की जिम्मेदारी सीबीएसई को दे दी गई थी। चूंकि सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस, एआईपीएमटी, सीटीईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं कराई जाती हैं, इसलिए एचआरडी मंत्रालय ने यह जिम्मेदारी बोर्ड को सौंपी थी।
विज्ञापन


दिसंबर 2014 की नेट परीक्षा सीबीएसई ने ही कराई। बाद में जून 2015 की परीक्षा कराने से सीबीएसई ने इंकार कर दिया। सीबीएसई ने साफ किया कि उनके पास उस दौरान एआईपीएमटी और जेईई मेंस जैसी परीक्षाओं की जिम्मेदारी है। इसके बाद एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई को ही यह परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बोर्ड ने इस पर हामी भर दी। इसके साथ ही जून 2015 की परीक्षा का रास्ता भी साफ हो गया है। जल्द ही सीबीएसई दिसंबर 2014 की नेट परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही जून 2015 की नेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर देगा। यूजीसी के सदस्य एवं दून विवि के कुलपति डॉ. वीके जैन ने इसकी पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें