फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में दो माह का सबसे बड़ा उछाल

Mon, 30 Mar 2015 09:14 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और कच्चे तेल में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को तगड़ी छलांग लगाई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स दो माह की सबसे बड़ी बढ़त के साथ 517.22 अंक ऊपर 27,975.86 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 150.90 अंक की बढ़त के साथ 8,492.30 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


सेंसेक्स को उछाल देने में सबसे ज्यादा भूमिका बैंकिंग, टेलीकॉम और आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में हुई लिवाली ने निभाई। इससे पहले सेंसेक्स 20 जनवरी को 522.90 अंक की बढ़त हासिल कर सका था। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में भारतीय एयरटेल, एचडीएफसी, ओएनजीसी, आईटीसी और कोल इंडिया शामिल रहे। बीएसई के सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले वर्गों में कैपिटल गुड्स और रीयल्टी शामिल रहे। बीएसई में 2,042 कंपनियों के शेयर बढ़त पर रहे, जबकि 753 शेयर गिरावट पर रहे और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें