फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सेंटर्स पर भेजना होगा सीसीई एविडेंस

Fri, 01 Nov 2013 01:20 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने कॉलेजों को नौवीं और 10वीं में किए गए सीसीई (आंतरिक मूल्यांकन) का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


सूची के अनुसार लखनऊ में केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ, दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको और द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट शारदानगर को एसेसमेंट का ब्यौरा सौंपने के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है।

तीनों कॉलेजों के पास लखनऊ और शाहजहांपुर के 60 कॉलेजों को विभिन्न विषयों के एसेसमेंट के एविडेंस भेजने हैं।
पढ़ाई में गलाकाट प्रतिस्पर्धा दूर करने के लिए सीबीएसई की नौवीं और 10वीं में नंबर के बजाय अब ग्रेड प्वाइंट दिए जाते हैं।

बोर्ड परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद कॉलेज आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर स्टूडेंट्स को नंबर देने होते हैं। होम एग्जाम होने के कारण कई कॉलेजों पर स्टूडेंट्स को ज्यादा नंबर देने का आरोप लगाया जाता है।
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा न हो इसलिए सीबीएसई ने सभी कॉलेजों को उनके यहां हुए एसेसमेंट के एविडेंस रखने के निर्देश दे रखे हैं। इसके लिए बोर्ड ने वेबसाइट पर सूची जारी करते हुए तीन कॉलेजों को नोडल केंद्र बनाया है।

तीनों कॉलेजों के पास किस विषय का एसेसमेंट एविडेंस जमा करना है इसकी सूचना भी सीबीएसई की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

नोडल सेंटर के कोऑर्डिनेटर सीसीई का मूल्यांकन करने के बाद अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेजेंगे। एसेसमेंट से पता चल जाएगा कि वास्तव में स्टूडेंट्स को जितने नंबर दिए गए हैं वे उसके लायक हैं भी या नहीं।
विज्ञापन


सीबीएसई को अगर लगता है कि स्कूल ने एसेसमेंट की गलत प्रक्रिया अपनाई है तो उसका पता भी लग जाएगा। बोर्ड ऐसे स्कूलों को एसेसमेंट का सही तरीका भी बताएगा।

ब्योरा न देने पर होगी कार्रवाई
सीबीएसई की एकेडमिक, रिसर्च, ट्रेनिंग एंड इनोवेशन निदेशक डॉ. साधना पराशर की ओर से जारी सर्कुलर मे कहा गया है कि जो स्कूल एसेसमेंट संबंधी एविडेंस उपलब्ध नहीं कराएंगे।

उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ऐसे स्कूलों के खिलाफ सीधे कार्रवाई करेगा।

वेबसाइट पर देख सकते हैं सूची
सीबीएसई की वेबसाइट पर सूची उपलब्ध है। सूची के हिसाब से कॉलेज से देख सकते हैं कि उन्हें किस विषय के एसेसमेंट एविडेंस कौन से कॉलेज के पास भेजने हैं।

लखनऊ के तीन केंद्रों पर 60 कॉलेजों को मूल्यांकन ब्यौरा उपलब्ध कराना है। इसमें कुछ कॉलेज शाहजहांपुर के भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें