फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: अब यहां चीनी भाषा भी पढ़ाई जाएगी

Sat, 08 Feb 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही 34 भाषाओं की पढ़ाई कराने वाला सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) नए सत्र से चीनी भाषा मंदारिन की पढ़ाई कराएगा।
विज्ञापन


जो विद्यालय यह कोर्स शुरू करना चाहते हैं, वे 28 फरवरी तक बोर्ड कार्यालय को अपनी सहमति दे सकते हैं।

इसके लिए स्कूल को सीबीएसई की एकेडमिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बोर्ड निदेशक डॉ. साधना पराशर ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर बताया कि इसकी पढ़ाई कक्षा छह से शुरू होगी।

फिलहाल, यह भाषा स्कूलों के लिए ऑप्शनल रखी गई है। इसकी पढ़ाई शुरू करने से पहले स्कूलों को बोर्ड से अनुमति लेनी होगी।

सीबीएसई की वेबसाइट पर ई-मेल से भी आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद स्कूल सत्र 2014-15 से यह कोर्स शुरू कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें