फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के प्रोफिसिएंशी टेस्ट 21 अप्रैल से

Sun, 02 Feb 2014 10:21 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट्स में प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाले सीबीएसई के प्रोफिसिएंशी टेस्ट के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कक्षा 10 के लिए होने वाला यह टेस्ट अब 21 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन


यह पहले 14 अप्रैल से शुरू होना था। नया कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। स्टूडेंट्स में किताबी ज्ञान के बजाय व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने प्रोफिसिएंशी टेस्ट की शुरुआत की है।

टेस्ट में कक्षा 10 के स्टूडेंट्स से विभिन्न विषयों के सवाल उनके सामान्य जीवन की समस्याओं के आधार पर पूछे जाने हैं।  कॅरिअर की दिशा कक्षा 10 के बाद ही तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए प्रोफिसिएंशी टेस्ट केवल कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए रखा गया है। प्रोफिसिएंशी टेस्ट स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य न होकर ऐच्छिक है।

21 अप्रैल को इंग्लिश, 22 को गणित, 23 को साइंस, 24 को सोशल साइंस, 25 को हिंदी विषय का टेस्ट होगा। परीक्षा का समय सुबह 10:30 से एक बजे तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें