फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नेट का रिजल्ट घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Wed, 17 Jun 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने पांच महीने 19 दिन बाद नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) का परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन


रिजल्ट से उन युवाओं को राहत मिली है जो पुराने परिणाम न आने से 28 जून को होने जा रही नेट को लेकर असमंजस में थे। सीबीएसई ने मंगलवार सुबह सीबीएसई नेट का परिणाम जारी किया। बोर्ड ने आंसर की भी जारी कर दी है। तमाम सवाल ऐसे भी हैं, जिनके दो या अधिक जवाब हैं।

बोर्ड की ओर से अब शीर्ष 15 प्रतिशत चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर ऑनलाइन ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर किसी पास अभ्यर्थी से संबंधित कोई भी सूचना गलत पाई गई, उसका परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा। 28 दिसंबर 2014 को हुए नेट में देहरादून से 4960 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें परिणाम

यहां देखें परिणाम : www.cbsenet.nic.in

5000 रुपए में दें सीबीएसई को चुनौती
बोर्ड ने नेट रिजल्ट की आंसर की भी जारी की है। आंसर की के साथ ऑनलाइन उपलब्ध परीक्षा प्रश्नपत्र भी हैं। अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र का आंसर की से मिलान करने के बाद गलती पाए जाने पर बोर्ड को चुनौती दे सकते हैं।

इसके लिए उन्हें सचिव सीबीएसई के नाम से पांच हजार रुपए का ड्राफ्ट, गलत जवाब से जुड़े सभी प्रमाण भेजने होंगे। अगर अभ्यर्थी की चुनौती सही पाई गई तो पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा। चुनौती गलत होने पर पैसा वापस नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें