फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नेट की ‘आंसर की’ जारी, यहां देखें

Mon, 16 Feb 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट(नेट) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर यह आंसर की 23 फरवरी तक देखी जा सकती है।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक अभ्यर्थी अपना नाम और रोल नंबर वेबसाइट पर डालकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की में किसी भी गलती को ठीक कराने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिये 23 फरवरी तक प्रमाण के साथ दावा पेश करना होगा।

इसके बाद विषय विशेषज्ञ उसकी जांच करेंगे और इसी आधार पर परिवर्तन संभव होगा। गौरतलब है कि सीबीएसई की ओर से अस्सिटेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए 28 दिसंबर 2014 को परीक्षा आयोजित कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें उत्तर कुंजी- www.cbsenet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें