सीबीएसई की नेशनल साइंस एग्जीबिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड की ओर से पहले क्षेत्रीय और फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल से आवेदन मांगे गए हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस 650 रुपए
सीबीएसई की निदेशक अकादमिक डॉ. साधना पाराशर की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सात नवंबर तक स्कूल पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए 650 रुपए शुल्क तय है।
क्षेत्रीय स्तर पर प्रदर्शनी स्कूलों में आयोजित होगी, जिसकी सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसमें से चयन होने के बाद छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।
चयनित छात्रों की सूची नेशनल काउंसिल ऑफ एजूकेशन रिचर्स एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) को दी जाएगी। इसके बाद देशभर से विभिन्न बोर्ड के छात्र एक साथ इस प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे। इसमें छात्र विज्ञान से जुड़े नए मॉडल तैयार कर प्रस्तुत कर सकते हैं।
यहां मिलेगी जानकारी : www.cbseacademic.in