फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस तरह अब गणित का डर भगाएगा सीबीएसई

Thu, 17 Dec 2015 05:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या गणित के फॉर्मूले, गुणा व भाग पसीने छुड़ा देते हैं। गणित के सवालों से पन्ने काले होने पर भी वह हल नहीं हो पाते। गणित के इसी डर को समाप्त करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने बुधवार से बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए स्कूलों में ग्रोइंग ऐप्टीट्यूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एंड ट्रेनिंग (गणित) की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत एक सप्ताह तक स्कूल कई प्रकार की गतिविधियां कराएंगे।

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 22 दिसंबर को 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में सीबीएसई ने स्कूलों में गणित वीक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने स्कूलों को इसके संबंध में निर्देश भेज दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य गणित को रोचक बनाने के साथ इसके डर को खत्म करना है।
विज्ञापन


इस वीक के दौरान स्कूलों को 16 दिसंबर को गणित रिले रेस आयोजित करनी थी। इसके बाद 17 दिसंबर को गणित पहेली, मैजिक स्क्वायर 18 दिसंबर को गणित संवादात्मक सत्र, 19 दिसंबर को क्विज प्रतियोगिता, के साथ 21 दिसंबर को गणितीय सूडोकू, काकुरो और 22 दिसंबर को इनोवेशन प्रोजेक्ट कराने होंगे।

बोर्ड द्वारा स्कूलों को इन कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी देने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड का मानना है कि ऐसी गतिविधियों से छात्रों के बीच कायम गणित का डर कम होगा और विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्कूलों को इन गतिविधियों की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ एक संक्षिप्त रिपोर्ट बोर्ड को भेजनी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें