फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं की गृह परीक्षाएं 10 मार्च से

Sun, 18 Jan 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की गृह परीक्षाएं 10 मार्च से होंगी। सीबीएसई ने इसके लिए संबद्ध स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों को बोर्ड से नौंवी और दसवीं के प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की अकादमिक निदेशक डा. साधना पाराशर की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक समेटिव असेसमेंट-2 (एसए) के लिए तीन मार्च से स्कूल बोर्ड वेबसाइट से प्रश्न पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। दस मार्च और इसके बाद नौंवी और दसवीं की एसए-2 परीक्षाएं शुरू होंगी।

बोर्ड ने हिदायत दी है कि स्कूल परीक्षा तिथि ऐसी तय करें, जिससे प्रश्न पत्रों की तारीखें एक दूसरे से टकराएं नहीं। बोर्ड अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, विज्ञान और संस्कृत के प्रश्न पत्र ऑन लाइन मुहैया कराएगा। बाकी विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


क्या है गृह परीक्षाएं
सीबीएसई बोर्ड दो तरह की वार्षिक परीक्षाएं कराता है। इसमें बोर्ड स्तर और गृह स्तर पर परीक्षा कराई जाती है। जो छात्र केंद्र नहीं बदलना चाहते हैं वे गृह परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे छात्रों की संख्या कहीं ज्यादा होती है। इनकी परीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड के दिशा-निर्देश के मुताबिक स्कूल स्तर पर होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें