फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर के मंत्री ने 53 साल छोटी लड़की से रचाई शादी

Sun, 18 Jan 2015 10:36 AM IST
एजेंसी/इंफाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री फुंगजथांग तोंसिंग आजकल अपने से 53 साल छोटी लड़की से शादी रचाने के लिए चर्चा में हैं। 77 साल के तोंसिंग ने 24 वर्षीय चुराचांदपुर जिले की रहने वाली हाल ही में नर्स बनी थांगंगइहसांग से शादी की है।
विज्ञापन


इंफाल के एक चर्च में आयोजित तोंसिंग की इस दूसरी शादी में राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने भी शिरकत की। इस रिश्ते को लड़की के परिवार की भी सहमति थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक तोंसिंग के बेटे बाहर रहते हैं।

ऐसे में  उन्हें अपना अकेलापन दूर करने और ख्याल रखने के लिए कोई चाहिए था। इसलिए उन्होंने शादी का फैसला लिया। इससे तीन महीने पहले बांग्लादेश में भी एक मंत्री ने खुद से 38 साल छोटी महिला से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें