फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी आवेदकों को CBSE ने दिया सुनहरा मौका

Sat, 13 Feb 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले को होने वाली ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के आवेदन में बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को 15 फरवरी से करेक्शन का मौका दे दिया है।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन जारी करते वक्त बोर्ड ने ताकीद की थी कि आवेदन में करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा। इससे देशभर के एआईपीएमटी कैंडिडेट्स को बड़ी राहत मिली है। सीबीएसई की ओर से देशभर में एक मई को एआईपीएमटी का आयोजन कराया जाएगा।

इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करते वक्त बोर्ड ने साफ किया था कि आवेदन की त्रुटि सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। लेकिन, देशभर से उठी मांग के बाद बोर्ड ने पांच विकल्पों में सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी अब 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर 20 फरवरी की रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी सिर्फ पांच विकल्पों में करेक्शन कर सकेंगे। यह सुधार एक बार में ही करने होंगे। करेक्शन के बाद अभ्यर्थी को इसका एक प्रिंट लेकर अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखना होगा। कैटेगरी में सुधार करने की स्थिति में अगर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा तो वह भी निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन जमा कराना होगा।

केवल यहां हो सकेगा करेक्शन
डेट ऑफ बर्थ, स्टेट कोर्ड ऑफ एलिजिबिलिटी, जेंडर, कैटेगरी और डिसेबिलिटी स्टेटस।

बोर्ड भेजेगा फोटो बदलने का संदेश
सीबीएसई ने उन अभ्यर्थियों को भी राहत दी है, जिनकी तस्वीर आवेदन के दौरान सही अपलोड नहीं हुई है। बोर्ड अभ्यर्थियों की फोटो और थंब इंप्रेशन आदि को चेक कर रहा है। अगर उसमें बदलाव की गुंजाइश होगी तो बोर्ड इस संबंध में एसएमएस और ई-मेल से अभ्यर्थी को सूचित करेगा।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम आदि में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। अगर किसी ने गलती से डिबार के ऑप्शन पर क्लिक कर दिया है तो उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे अभ्यर्थियों को वेरिफाई करने के बाद परीक्षा में बैठने का मौका देगा।
विज्ञापन


यहां करें त्रुटि सुधार : www.aipmt.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें