फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स ये खबर जरूर पढ़ें

Mon, 30 Jun 2014 03:41 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा /अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली ने बीच सत्र में ही 10वीं से 12वीं कक्षा का सिलेबस बदल दिया है। बोर्ड के फैसले के बाद गर्मियों की छुट्टियां काट रहे हजारों विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


शिक्षाविदों ने बीच सत्र में किसी तरह के बदलाव को गलत बताया है और सहोदय स्कूल कांप्लेक्स ने इसे कुछ परेशानीदायक, लेकिन बच्चों के हक में बताया है।

इस समय शिक्षा सत्र 2014-15 के ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं। सीबीएसई के स्कूल अगले सप्ताह खुल जाएंगे। कुछ विद्यार्थी छुट्टियों का होमवर्क निपटाने में लगे हुए हैं और कुछ विद्यार्थी होमवर्क पूरा कर फुर्सत में हैं।

विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही अपनी आगे की पढ़ाई करने की योजना में हैं। सीबीएसई ने इसी बीच 10वीं से 12वीं कक्षा का सिलेबस बदल दिया है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने यह किया बदलाव
सीबीएसई 10वीं से 12वीं कक्षा तक का सिलेबस बदला है। इसमें 10वीं व 12वीं कक्षा के हिंदी कोर्स एक व दो को छोड़कर सभी विषयाें के पाठ्यक्रम बदले हैं। सोशल साइंस में भी बदलाव किया है।

12वीं कक्षा में अर्थशास्त्र को छोड़कर अंग्रेजी, इतिहास, केमिस्ट्री, ज्योग्राफी, मॉस मीडिया स्टडीज, पॉलीटिकल साइंस, साइकोलॉजी और ग्राफिक्स डिजाइन में बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का नॉवेल भी बदला गया है।

विद्यार्थियों के लिए फायदा भी और नुकसान भी

सीबीएसई की ओर से सिलेबस व कोर्स बदलने के फैसले से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि सत्र शुरू हुए तीन महीने बीत चुके हैं और विद्यार्थी अपनी किताब लाने के साथ पढ़ाई भी शुरू कर चुके हैं।

ऐसे में उनको फिर से नई किताबें लेने के साथ कई विषयों की फिर से तैयारी करनी पड़ेंगी। जून माह में इस तरह का फैसला विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकता है।

एक नजर में मिलेगा फायदा
सीबीएसई की मानें तो बोर्ड के बदलाव का फैसला विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होगा। फिजिक्स के शॉर्ट टाइप प्रश्न ज्यादा आएंगे। इसका विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। फिजिक्स के प्रैक्टिकल में भी बदलाव किया है।

इसमें पहले सभी 15 प्रश्न करने होते थे। बोर्ड के नए नियम में दो पार्ट बनाए हैं। इनके छह-छह प्रश्न हल करने होंगे और तीन प्रश्न ऐच्छिक होंगे। विद्यार्थी इनको अपनी इच्छा से हल कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षाविद भी नहीं लगा पा रहे आइडिया

सीबीएसई के नए बदलाव के चलते शिक्षाविद भी पूरी तरह से आइडिया नहीं लगा पा रहे हैं। एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग की प्रिंसिपल सबिता चौधरी ने बताया कि सीबीएसई ने सिलेबस बदल दिया है।

उनके पास इसका सर्कुलर भी आ गया है, लेकिन छुट्टियों के चलते बदले विषय और टॉपिक का पता नहीं चल सका है। सीबीएसई की ओर से इसकी स्थिति जल्द ही स्पष्ट कर दी जाएगी।

फिजिक्स टीचर सुरेखा कुमार ने बताया कि 11वीं और 12वीं कक्षा का सिलेबस काफी लंबा था। कई बार तो सिलेबस पूरा भी नहीं हो पाता था। बोर्ड की ओर से सिलेबस बदलने की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं के कई विषयों का सिलेबस व कई विषयों के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। बोर्ड ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते यह फैसला लिया है। बोर्ड के नए सिलेबस से विद्यार्थियों को कुछ परेशानी होगी, लेकिन यह उनके भविष्य के लिए में फायदेमंद होगा।
-डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, चेयरमैन, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स पानीपत

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के सिलेबस में बदलाव किए गए हैं। इनमें कुछ नया जोड़ा गया। यह भविष्य में विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
आरजे खांडेराव, रीजनल आफिसर, सीबीएसई पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें