फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को भेजे जाएंगे सोशल मीडिया के ट्रेंड्स

Mon, 30 Jun 2014 03:39 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को देश का मूड बताने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उनके दफ्तर को सोशल मीडिया के ताजा ट्रेंड के विश्लेषण भेजने शुरू किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया विभाग को सोशल मीडिया साइटों मसलन फेसबुक और ट्विटर पर दिखने वाले ट्रेंड्स पर निगरानी रखने को कहा गया है।

इन ट्रेंड्स के विश्लेषण की पहली रिपोर्ट कुछ दिनों पहले पीएमओ और कैबिनेट सचिवालय को भेजी गई थी। शुरुआत में यह रिपोर्ट रोजाना भेजी जा सकती है लेकिन आने वाले दिनों में इसे और जल्दी-जल्दी भेजने का इरादा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रेंड्स की रिपोर्ट महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों की राय और भावनाओं की जानकारी देगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर जोर

मोदी सरकार का सोशल मीडिया पर काफी जोर है। केंद्र सरकार सोशल मीडिया की भूमिका को महत्व देती रही है। प्रधानंत्री खुद ट्विटर और फेसबुक का काफी इस्तेमाल करते हैं।

ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की भारी तादाद है। प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने भी दूसरे मंत्रालयों को पत्र लिख कर सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

उनका कहना था मंत्रालय सरकार के  नए कदमों के बारे में इस पर जानकारी दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें