केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मार्च में होने वाली दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस समय छात्रों ने दिन रात एक किया हुआ है।
ऐसे में बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारी केलिए अपने सैंपल पेपर उपलब्ध करा दिए हैं। इन सैंपल पेपर का छात्रों को इंतजार रहता है।
बोर्ड ने बारहवीं के 45 विषयों व दसवीं के 11 विषयों के सैंपल पेपर को अपनी वेबसाइट www. cbse. nic.in पर अपलोड कर दिया है।
छात्र बोर्ड की वेबसाइट से उन्हें डाउनलोड करपरीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसकेसाथ ही बोर्ड ने इन विषयों की मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध करा दी है।