एफसीआई नोएडा और यूके इलेवन ने सेमीफाइनल में अपने-अपने मैच जीतकर द हाईलैंडर्स आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को एफसीआई और यूके इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, कमल मेहरा और राजेंद्र सिंह थे।
पेनाल्टी शूटआउट से फाइनल में पहुंची FCI
बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में चल रही प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल एफसीआई नोएडा और पंजाब हीरोज दिल्ली के बीच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम मैच के अंत तक गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूटआउट में एफसीआई ने 4-1 से यह मैच जीत लिया।
दूसरा सेमीफाइनल यूके इलेवन और एनसीआर झांसी के बीच खेला गया। मैच का पहला हाफ बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में 56वें मिनट में यूके इलेवन के नागेंद्र ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
झांसी की टीम ने गोल करने के कई प्रयास हुए लेकिन कामयाबी नहीं हो सकी। इस तरह यूके इलेवन ने यह मैच 1-0 से जीत लिया।