बुधवार से 10वीं सीबीएसई(सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इस साल करीब 5 हजार विद्यार्थी बोर्ड स्तर की परीक्षा में अपीयर हो रहा है।
बुधवार पहला पेपर साइंस का हुआ। परीक्षा केंद्र से निकले विद्यार्थियों के चेहरों की खुशी पेपर आसान आना का बयां कर रही थी। अधिकतर विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया, जबकि कुछ ने केमिस्ट्री पार्ट में कुछ सवालों को मुश्किल बताया। परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक हुई।
शिक्षा विभाग की साइंस काउंसलर और जीएमएसएसएस-32 में साइंस टीचर इशू गुप्ता के अनुसार 60 फीसदी विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सवाल एनसीईआरटी किताब से पूछे गए थे। परीक्षा से पहले सैंपल पेपर अच्छी तरह करने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।