फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई में आवेदन को मिला एक और मौका

Sat, 02 Nov 2013 09:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली के मौके पर यूजीसी और सीबीएसई ने आवेदन का भी मौका बढ़ा दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा में आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद यूजीसी ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया तो सीबीएसई की पीएसए परीक्षा में स्कूलों को गलती सुधार का एक चांस दिया गया है।
विज्ञापन


नेट के लिए अब चार तक आवेदन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने अस्सिटेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए आयोतिजत होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा की तिथि बढ़ा दी है।

अब युवा चार नवंबर तक यूजीसी नेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 30 अक्तूबर तय की गई थी। विवि अनुदान आयोग ने इस संबंध में जानकारी जारी कर दी है।

चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन
इस बार यूजीसी नेट परीक्षा 79 विषयों में आयोजित होने जा रही है। यूजीसी के मुताबिक अभ्यर्थी वेबसाइट पर चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक चालान की मार्फत फीस जमा करने की अंतिम तिथि सात नवंबर तय की गई है। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है। यूजीसी नेट परीक्षा 29 दिसंबर को देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पीएसए में एक और मौका
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से आयोजित की जाने वाली प्राब्लम सॉल्विंग असेसमेंट परीक्षा में आवेदन का एक और मौका बोर्ड ने उपलब्ध कराया है।

बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिन स्कूलों ने छात्रों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है, वह नए सिरे से 15 नवंबर तक पीएसए की पूरी डिटेल उपलब्ध करा सकते हैं। पीएसए परीक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित कराई जाती है।

इस बार बोर्ड ने 19 जनवरी 2014 को पीएसए कराने की घोषणा की है। तिथि बढ़ाने का फायदा यह होगा कि जिन स्कूलों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन के लिए प्रति छात्र 100 रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें