फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बनाएगा अलग एफिलिऐशन यूनिट, तैयार हो रहा ई-एफिलिऐशन सिस्टम 

Wed, 12 Oct 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
सीबीएसई डिजिटल इंडिया की ओर कदम बढ़ाते हुए अब अपने एफिलिऐशन सिस्टम को अपग्रेड करने जा रहा है। सीबीएसई स्कूलों की संबद्धता के लिए ई-एफिलिऐशन सिस्टम तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


बोर्ड इस सिस्टम के लिए अलग से ई-एफिलिऐशन ऑफिस भी बनाएगा। जमीन के लिए बोर्ड की डीडीए से बातचीत जारी है। यह सिस्टम तैयार होने पर पासपोर्ट सेंटर की तर्ज पर काम होगा।  

यह ई-एफिलिऐशन सिस्टम तैयार होने पर सभी फाइलों को पीडीएफ कर स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। इससे हर छ: माह में डाटा अपडेट होता जाएगा। 

सीबीएसई अध्यक्ष राजेश कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक सीबीएसई से जुड़े 18 हजार स्कूलों का सभी तरह का डाटा ऑनलाइन लिया जा रहा है। अब स्कूलों की संबद्धता व अन्य जानकारी की फाइलों को पीडीएफ में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए एक खास तरह के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल बोर्ड करेगा। फाइलें पीडीएफ में तैयार हो जाने पर उन्हें स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। बोर्ड ने इस सिस्टम को अमलीजामा पहनाने के लिए फाइलों की स्कैनिंग के काम को शुरू कर दिया है।

बोर्ड ने डीडीए के पास जमीन आवंटन के लिए आवेदन किया है। इस तरह का सिस्टम तैयार होने पर बीते कई वर्षों के स्कूलों के एफिलिऐशन के रिकॉर्ड को देखा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि स्कूलों को हर साल बोर्ड से एफिलिऐशन लेनी पड़ती है।

ई-सिस्टम पर आने से स्कूल ने कब किस प्रारूप में एफिलिऐशन के लिए आवेदन किया, इस बात की भी जानकारी होगी। बोर्ड की योजना ई-एफिलिऐशन सिस्टम के साथ-साथ ई-एग्जामिनेशन सिस्टम तैयार करने की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें