सिटी के कई खिलाड़ियों ने पढ़ाई के क्षेत्र में भी नाम रोशन किया है। हाल में ही घोषित 12वीं के रिजल्ट में उन्होंने इस प्रतिभा का परिचय दिया।
नेहा: जूडो
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 बी की छात्रा नेहा ने आर्ट्स में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए। उसका अगला लक्ष्य स्पोर्ट्स कोच बनने का है। नेहा परिवार सेक्टर-42 स्थित अटावा गांव में रहता है। 12वीं की परीक्षा की तैयारी के लिए नेहा ने कोई कोचिंग नहीं ली। बड़ी बहन बीकॉम कर रही है और वही पढ़ाई में मदद करती है। नेहा जूडो में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुकी है और नेशनल लेवल पर भी शहर की ओर से खेल चुकी है। वह सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ट्रेनी है।
श्रेया: टेबल टेनिस
सेंट जोसेफ स्कूल-44 की छात्रा श्रेया ने आर्ट्स में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ ने भी श्रेया की उपलब्धि पर खुशी जताई, क्योंकि वह टेबल टेनिस की बेहतरीन खिलाड़ी है। साथ ही 12वीं में भी अच्छे मार्क्स हासिल किए।
माधव: बॉक्सिंग
एसडी स्कूल-32 के छात्र माधव ने कॉमर्स में 73.2 प्रतिशत अंक हासिल लिए। उसकी बड़ी बहन टीचर हैं और वही माधव को पढ़ाई में गाइड करती रही हैं। माधव को नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में दो ब्राउंज मेडल अपने नाम किया और स्टेट लेवल पर भी दो बार दूसरे स्थान पर रहा। वह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में अभ्यास करता है।
दीपक सिंह: बॉक्सिंग
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 20-डी के छात्र दीपक सिंह ने कामर्स में 74.6 फीसदी अंक हासिल किए। उसे नेशनल लेवल पर ब्राउंज मेडल भी मिल चुका है। अब वह एसडी कॉलेज-32 से बीकॉम करना चाहता है। दीपक ने कहा कि एग्जाम की तैयारी के लिए उसने किसी से मदद नहीं ली। खुद ही पढ़ाई कर सफलता हासिल की।