यूपी में कसगंज के सहावर क्षेत्र के गांव चकरा में बुधवार देर रात कुछ बदमाशों ने घर में घुस बाबा और नाती की हत्या कर दी। एक साथ हुई दो हत्याओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार, थानाध्यक्ष सहित पुलिस मौके पर पहुंच गईं। घटना के पीछे जमीनी रंजिष का कारण बताया जा रहा है।
हत्या का शिकार बाबा का नाम साधू सिंह और उसके नाती का नाम नीरज है। बताया जा रहा है कि 9 बीघा जमीन के विवाद का मुकदृदमा बलवंत उर्फ खलीफा पुत्र खेतल, लीलाधर पुत्र तुरसी से चल रहा था।
इसी की रंजिश को लेकर रात्रि लगभग डेढ़ बजे बलवंत उर्फ खलीफा, लीलाधर, सतीश, अजब सिंह एंव विजय सिंह असलाह लेकर घर में घुस गए उनकी हत्या कर दी। साधू सिंह के पुत्र नरेश कुमार ने आरोपियों के विरूद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।