फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने बनाया पढ़ाई को 'मजाक'

Thu, 24 Oct 2013 10:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने पढ़ाई को मजाक बना दिया है। सेमेस्टर परीक्षाएं छात्रों के सिर पर हैं, लेकिन अब तक किताबें नहीं पहुंची हैं। दूसरी ओर, एमबीए (हिंदी) की सेमेस्टर परीक्षाएं अब तक नहीं कराई जा सकी हैं।
विज्ञापन


किताबों का अब तक कुछ पता नहीं
ऐसे में विवि से जुड़े हजारों छात्र परेशान हैं। हल्द्वानी स्थित यूओयू से प्रदेशभर से करीब 25 हजार छात्र जुड़े हैं। विवि के एडमिशन अगस्त से शुरू हो गए थे, जिनकी परीक्षाएं दिसंबर में होनी हैं लेकिन किताबों का अब तक कुछ पता नहीं है।

पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये 'चाची'

अधिकारियों का कहना है कि किताबों का आवंटन प्रॉसेस में है, लेकिन अभी तक किसी को भी किताबें नहीं मिल पाई हैं। दूसरी ओर, एमबीए हिंदी की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी नहीं हुई हैं जबकि बाकी सभी कोर्स की परीक्षाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल पेश आती हैं दिक्कतें
कुछ छात्रों का कहना है कि हर साल इस तरह की दिक्कतें पेश आती हैं। परीक्षा हो जाए तो रिजल्ट के लिए भटकना, रिजल्ट आ जाए तो मार्कशीट के लिए।

पढ़ें, करवाचौथ के दिन इस घर में हो गया अनर्थ

हालांकि विवि ने दून में भी अपना कैंप कार्यालय खोला हुआ है लेकिन यहां से छात्रों की किसी भी समस्या का निदान नहीं हो पाता है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें