फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर भविष्य के लिए चुनें दो करिअर ऑप्शन

Thu, 12 Dec 2013 01:51 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ दो-दो नाव पर पैर रखकर चलना सही नहीं है। मगर प्रतियोगिता के इस कठिन दौर में यह कहावत भी बदल रही है।
विज्ञापन


अब आपको बेहतर कॅरिअर बनाना है तो सिर्फ एक समय में एक कोर्स की पढ़ाई से काम चलने वाला नहीं है।

खासकर कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए तो यह बहुत जरूरी है। यह गुरुमंत्र बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आयोजित कॅरिअर ऑप्शन वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने दी।

एलयू की इंटरनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) द्वारा कॅरिअर प्रॉस्पेक्टिव फॉर कॉमर्स अंडर ग्रेजुएट्स वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज के अमित गुप्ता ने बीकॉम कर रहे स्टूडेंट्स को बताया कि वर्तमान समय में कंपनी सेक्रेट्री की डिमांड तेजी से बढ़ने वाली है।
विज्ञापन


नए कंपनी बिल में सभी कंपनियों को अपने-अपने यहां एक कंपनी सेक्रेट्री रखना अनिवार्य होगा। ऐसे में अगर कोई स्टूडेंट यह सोचे कि वह बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही कोई दूसरा कोर्स पढ़ेेगा तो यह गलत है।

उसे इस मौके को भुनाने के लिए बीकॉम के साथ ही कंपनी सेक्रेट्री कोर्स में भी इनरोल होना होगा। इससे उन्हें ही फायदा होगा और उनका कॅरिअर बेहतर बन सकेगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सिंह ने कहा कि कॉमर्स में कॅरिअर बनाने के लिए तमाम रास्ते हैं और कंपनियां कॉमर्स ग्रेजुएट को नौकरी दे रही हैं।

कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से स्टूडेंट को नौकरियां मिल रही हैं। मगर स्टूडेंट को अच्छी जॉब हासिल करनी है या फिर खुद का काम करना है तो उन्हें चार्टेड एकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई भी ग्रेजुएशन के साथ-साथ ही शुरू कर देनी चाहिए।

उद्यमी डॉ. रजत बत्रा ने स्टूडेंट्स को बताया कि चार्टेड एकाउंटेंट व कंपनी सेक्रेट्री के साथ-साथ अगर आप एमबीए की पढ़ाई भी कर लें तो आपके लिए मल्टीनेशनल कंपनियों में अच्छे पैकेज पर जॉब मिल सकती है।

जिन लोगों ने इन दोनों कोर्सों की पढ़ाई की है उन्हें मोटी सेलरी मिलती है और वह हाथों-हाथ लिए जाते हैं। उन्होंने स्टूडेंट को बताया कि वह एमबीए में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) व मैट की तैयारी अभी से शुरू कर दें। इसके लिए आपको मैथ व एप्टीट्यूड पर विशेष ध्यान देना होगा।

एलयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. हर्ष मोहन ने ग्रेजुएट स्टूडेंट्स से कहा कि कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के सामने कॅरिअर के एक से बढ़कर एक ऑप्शन हैं।

उन्हें बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में यह यंग ग्रेजुएट अपना बेहतर कॅरिअर बना सकते हैं। वहीं डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स प्रो. ए चटर्जी ने कहा कि अगर आपको बेहतर कल बनाना है तो आज मेहनत करनी होगी।

आप भाग्यशाली हैं कि आपके पास अवसरों की कोई कमी नहीं है। अच्छा कॅरिअर बनाने के लिए जरूरी है कि आप बीकॉम में दाखिले के साथ ही तैयारियों में जुट जाएं और देखें कि कहां-कहां अवसर हैं और उन अवसरों को हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ पर्सनॉलिटी को भी बेहतर बनाने पर जोर दें। वर्कशॉप के कोआर्डिनेटर प्रो. अजय प्रकाश ने कहा कि अच्छा कॅरिअर तभी बनेगा जब आप अपने आपको अपडेट रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें