फरीदाबाद के विद्यार्थियों को मारुति कंपनी में नौकरी हासिल करने का मौका मिलने जा रहा है क्योंकि कंपनी के अधिकारियों ने आईटीआई में तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों का कैंपस इंटरव्यू करने की हरी झंडी दे दी है।
27 व 28 मार्च को संस्थान में लिखित परीक्षा कराने की बात कही गई है। पास आउट विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
एनआईटी-चार स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एस्कॉर्ट्स कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। इसमें काफी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ही नौकरी का मौका दिया गया, जिससे विद्यार्थियों में खुशी है।
यह भी पढ़ें: CCSU में एक हजार से भी ज्यादा पीएचडी वैकेंसी
अब मारुति कंपनी के अधिकारी दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू करने के लिए 27 व 28 मार्च को आएंगे। कंपनी के अधिकारी लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य विद्यार्थियों का चयन करेंगे, जिसके बाद उनका इंटरव्यू होगा।
कंपनी की नीतियों के हिसाब से खरे उतरने वाले योग्य विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप के लिए चुना जाएगा। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी विद्यार्थियों को सूचना दे दी गई है। साथ ही पास आउट विद्यार्थियों को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।