प्रोफेसर डीबी देवधर ट्रॉफी में पंजाब के क्रिकेट स्टार हरभजन सिंह नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के उप कप्तान गौतम गंभीर होंगे।
पंजाब जोनल सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग में नॉर्थ जोन के कन्वीनर सुनील देव, नेशनल सेलेक्टर विक्रम राठौर, भूपिंदर सिंह सीनियर, राजेश बाजवा, ग्रुप कैप्टन आरके रक्षा, एसएससीबी शिबन लाल, संजीव शर्मा, प्रेम ठाकुर भी शामिल रहे।
यह बैठक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मोहाली स्टेडियम में आयोजित की गई। टीम के सदस्यों में भारतीय टीम के स्टार प्लेयर गौतम गंभीर, हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा, नई दिल्ली के वीरेंद्र सहवाग, सर्विसेज के रजत पालीवाल, पंजाब के मंदीप सिंह, मिलिंद कुमार, पंजाब के गुरकीरत सिंह मान, जेकेसीए के परवेज रसूल, हिमाचल के ऋषि धवन, नई दिल्ली के ईशांत शर्मा, पंजाब के सिद्धार्थ कौल, नई दिल्ली के आशीष नेहरा,
सर्विसेज के ए सकूजा, हरियाणा के विकेट कीपर नितिन सैनी को स्थान दिया गया है। स्टैंडबाई प्लेयर्स में नई दिल्ली के उन्मुक्त चंद, एसएससीबी के सूरज यादव, हिमाचल के निखिल गांगटा, एसएससीबी के ए सिन्हा हैं। नार्थ जोन और साउथ जोन का सेमीफाइनल मुकाबला 24 मार्च को विशाखापट्टनम में होगा। पंजाब टीम के मैनेजर सुशील कपूर होंगे।