शिवा इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में 14 जुलाई को जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी इंजीनियरों की भर्ती करेगी। बी-टेक, मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॅनिक्स संकाय के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। शिवा कॉलेज के प्रबंधक निदेश पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में बीटेक, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स संकाय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
आईटीआई के इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रीशियन तथा इंस्टूमेंटेशन ट्रेड के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्याशियों को मौके ही नौकरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज के प्लेसमेंट विभाग में छात्र संपर्क कर सकते हैं।