इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के सालाना बिजनेस कॉनक्लेव
‘मैनफेस्ट-2014’ का उद्घाटन शुक्रवार को होगा।
इस दौरान उस्ताद इल्मास हुसैन खान के तबले
की थाप और सरोद वादक स्मित तिवारी की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया के एमडी पीआर सोम सुंदरम और
अल्ट्राटेक सीमेंट के सेल्स एवं मार्केटिंग हेड नवीन तिवारी बतौर मुख्य
अतिथि उपस्थित रहेंगे।
कॉन्क्लेव के पहले दिन मैरिको के सीएमडी हर्ष
मारीवाला का विशेष सेशन होगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 19 जनवरी
को पांच और 10 किलोमीटर की मैराथन के साथ होगा।
इसमें 15 साल से अधिक की
उम्र का कोई भी व्यक्ति भागीदारी कर सकता है।