हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीटेक डिग्री कोर्स कर रहे छात्रों को 20 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। ये परीक्षाएं दिसंबर माह में ली जाएंगी। विवि ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके अनुसार यूआईआईटी बीटेक डिग्री कोर्स के पहले तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के छात्रों को रि-अपीयर और रेगुलर परीक्षा के लिए तय तिथि से पूर्व फार्म भरने होंगे। इसके बाद आने वाले फार्म भरने वाले छात्रों से लेट फीस चार्ज की जाएगी।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि पूर्व में यूनिवर्सिटी में चल रहे बीटैक कोर्स के छात्र सिर्फ रि-अपीयर फार्म ही भर पाएंगे। यूआईआईटी के छात्र पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के रैग्यूलर कोर्स के फार्म भर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर छात्रों के लिये परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए है। छात्र फार्म डाउनलोड कर इसे तय तिथि तक भर दें। इसके बाद आने वाले फार्म पर नई तय दरों के मुताबिक लेट फीस ली जाएगी।