सीसीएसयू ने सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सत्र 2013-14 केबीपीएड कोर्स के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही विवि ने सत्र 2011-12 और सत्र 2012-13 के बैक और एक्स परीक्षा फार्म भी जारी किए हैं।
बीपीएड के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया 26 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा फार्म भरने के बाद छात्रों को 28 जुलाई तक अधिकृत बैंक की शाखाओं में परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा।
विवि ने 29 जुलाई कॉलेजों में परीक्षा फार्म जमा करने की तारीख निर्धारित की है। वहीं, कॉलेजों को सभी कंपलीट फार्म एक अगस्त तक विवि केसंबंधित विभाग में जमा कराने होंगे।