फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: कॉन्वोकेशन से पहले ही विदेशी स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री

Tue, 27 Aug 2013 08:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू से पासआउट होने वाले विदेशी छात्रों को डिग्री के लिए दीक्षांत समारोह तक इंतजार नहीं करना होगा। वह अब अपने वतन डिग्री साथ लेकर ही लौटेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को एलयू में इस सत्र में पास होने वाले विभिन्न कोर्सेज के तीन विदेशी स्टूडेंट को डिग्री देकर इसकी शुरूआत की जाएगी। अभी तक दीक्षांत समारोह न होने के कारण यह स्टूडेंट बिना डिग्री लिए ही अपने-अपने देश वापस हो जाते थे।

जब दीक्षांत समारोह आयोजित हो जाता था, उसके बाद ही उन्हें डिग्री देने का अभी तक प्रावधान था। मगर अब स्पेशल केस में इन स्टूडेंट को यह डिग्री अपना कोर्स पूरा करते ही दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि विदेशी स्टूडेंट को डिग्री के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रो. अहमद ने बताया कि इस वर्ष एलयू से पासआउट होने वाले तीन विदेशी स्टूडेंट हैं।

वहीं वर्तमान शैक्षिक सत्र 2013-14 में दाखिला लेने वाले 19 स्टूडेंट और बीते साल के 10 स्टूडेंट का इंडक्शन प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा।

इन 29 विदेशी स्टूडेंट को विवि के नियम-कानून से अवगत करवाया जाएगा और यह एक-दूसरे से भी आपस में मेल-जोल कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें