फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन सा विवि इस बार कराएगा बीएड एंट्रेंस, तय नहीं

Fri, 17 Jan 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया तो दूर, अब तक यह तय नहीं हो सका कि कौन सा विवि इस बार यह प्रवेश परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के 2011 के दिशा-निर्देश के तहत 31 जनवरी तक प्रवेश परीक्षा संबंधी विज्ञापन जारी हो जाना चाहिए लेकिन शासन स्तर से इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई है।

अब तक विश्वविद्यालयों के बीच बैठक तक नहीं हुई है। ऐसे में अब अगला बीएड सत्र शून्य होने की आशंका बनने लगी है।

अगर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले नए शैक्षिक सत्र की परीक्षा के आयोजक और बीते सत्र के आयोजक विवि प्रशासन के बीच वार्ता होती है।
विज्ञापन


जिसमें तय होता है कि पिछली बार क्या कमी रह गई और इस बार दूर करने के लिए क्या प्रयास होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार 31 जनवरी तक विज्ञापन जारी हो जाने चाहिए।
विज्ञापन


अब सवाल है कि शेष 14 दिन में विश्वविद्यालय का चयन, पिछले आयोजक विश्वविद्यालय के साथ वार्ता कब होगी। मौजूदा स्थिति में तो नहीं लगता कि 31 जनवरी तक विज्ञापन जारी हो सकेगा।

जानकार यह मानते हैं कि आननफानन किसी विश्वविद्यालय को यह जिम्मेदारी सौंपी भी गई तो इतने कम समय में तैयारी और प्रक्रिया पूरी करना टेढ़ीखीर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें