ब्रिटिश लाइब्रेरी का सदस्य बनने के बाद आप वहां का रीडर ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। यहां आपको ब्रिटेन के युवा उपन्यासकारों की किताबें पढ़ने के लिए मिलेंगी।
फिल्म स्क्रीनिंग भी समय-समय पर की जाएगी। ब्रिटिश फूड के बारे में जानना है तो यहां उसके लिए भी खास सेक्शन है। ब्रिटिश काउंसिल के एलांते मॉल स्थित कार्यालय में लाइब्रेरी है।
ब्रिटिश काउंसिल के अधिकारी ने बताया कि यहां यूके के लिए हायर एजूकेशन की जानकारी दी जाती है। इस लाइब्रेरी में अब सालभर की सदस्यता ली जा सकती है।
सदस्यता शुल्क गोल्ड छह महीने के लिए एक हजार रुपये और गोल्ड न्यू एक साल के 1600 रुपये देने होंगे। डायमंड न्यू एक साल के 2800 और प्लेटिनम न्यू एक साल की फीस 3700 रुपये है। एसेस 10 एक साल के लिए दस हजार रुपये और ऑनलाइन सदस्यता एक साल के लिए 1100 रुपये में है।