फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च एसोसिएट के लिए सीसीएसयू ने मांगे आवेदन

Wed, 14 Jan 2015 02:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के पॉलिटिकल साइंस विभाग ने राजनीतिशास्त्र विषय में रिसर्च एसोसिएट के लिए आवेदन मांगे है। इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) के विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए अभ्यर्थी 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट का विषय ‘इंपेक्ट ऑफ गवर्नेंस ऑन पॉलिटिकल मॉबिलाइजेशन इन वेस्टर्न यूपी: एन एनालाइटिकल स्टडी’ है।

विवि पॉलिटिकल द्वारा जारी किए गए आदेश में रिसर्च एसोसिएट के लिए पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल और पीएचडी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

रिसर्च एसोसिएट का कार्यकाल दो साल का होगा, और चयन होने के बाद अभ्यर्थी को 16 हजार रुपये प्रतिमाह दो साल तक भत्ता भी मिलेगा।

आवेदकों को एक सादे कागज पर आवेदन, शैक्षिक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सहित 23 जनवरी से पहले तक विभाग में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें