एसएफआई जिला इकाई ने बीसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में कृपांक की मांग की है। इकाई का आरोप है कि 12 अप्रैल को प्रश्नपत्र में भाग एक के प्रश्न दो में 16 अंकों का प्रश्न सिलेबस से नहीं था।
जिला महासचिव चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि प्रश्न में 8 अंकों के प्रश्न गलत थे। एक-दो साल से प्रश्न पत्रों को लेकर इस तरह के मामले लगातार आ रहे हैं।
प्रधानाचार्यों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस मामले में हल निकालने में नाकाम रहा है। जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ ने कहा कि प्रश्न पत्र बनाने वाले अध्यापक और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
कार्यकर्ता पंकज, संदीप, राकेश, अमित, सुभाष, अक्षय, मोनिका, अकृति, नेहा और मनोज ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के प्रश्न पत्र में गलती की क्षतिपूर्ति करके उन्हें कृपांक दें।
अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।