फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबरः BBD के प्रैक्टिकल एग्जाम हुए रद्द

Tue, 24 Feb 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट तिराहे के पास कबाड़ में बिकती मिलीं यूपीटीयू परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं बीबीडी के बीटेक विषम सेमेस्टर्स के प्रैक्टिकल एग्जाम की थीं। इसका खुलासा होने के बाद उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने बाबू बनारसी दास नार्दन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीबीडी एनआईआईटी) के बीटेक विषम सेमेस्टर्स के प्रैक्टिकल एग्जाम रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही वाह्य परीक्षक को दो साल के लिए परीक्षा के कार्यों से डिबार कर दिया है। उधर, बीबीडी एनआईआईटी प्रशासन ने कॉलेज से कॉपियां गायब होने के मामले एफआईआर दर्ज करवाई है और लापरवाही बरतने के आरोप में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के हेड को सस्पेंड कर दिया है।

कॉलेज ने इस मामले में एक जांच कमेटी भी गठित की है।यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा ने बताया कि कुछ कॉपियां यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी प्राप्त हुई हैं। ये सभी बीबीडी एनआईआईटी के बीटेक प्रथम और पांचवें सेमेस्टर की हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स और मेकैनिकल की कॉपियां ज्यादा

इनमें इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन और मेकैनिकल इंजीनियरिंग विषयों की कॉपियां अधिक हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज से कॉपियां गायब होने का मामला काफी गंभीर है। ऐसे में परीक्षा पर सवाल न खड़े हो, इसलिए विषम सेमेस्टर्स के प्रैक्टिकल एग्जाम रद्द कर दिए गए हैं।

बीबीडी एनआईआईटी के डायरेक्टर प्रो. रघुवीर कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में चिनहट कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। साथ ही, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के एचओडी को सस्पेंड कर दिया गया है।

कॉलेज प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त मेजर जनरल वीएम कालिया की अध्यक्षता में जांच कमेटी भी गठित की गई है। कॉलेज की ओर से यूनिवर्सिटी को जो रिपोर्ट दी गई है, उसमें बीटेक थर्ड और फिफ्थ सेमेस्टर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग के माइक्रो प्रोफेसर लैब और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लैब के प्रैक्टिकल एग्जाम के दो बंडल गायब बताए हैं।

साजिश के तहत गायब हुई कॉपियां

यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा ने बताया कि बीबीडी
बीबीडी एनआईआईटी के बीटेक के विषम सेमेस्टर्स के प्रैक्टिकल एग्जाम रद्द कर दिए गए हैं। अब वहां दोबारा प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे। लापरवाही की जांच कॉलेज भी करवा रहा है। यूपीटीयू ने वाह्य परीक्षक को डिबार कर दिया है।

वहीं बीबीडी एनआईआईटी के डॉयरेक्टर प्रो. रघुवीर कुमार का कहना है कि बीबीडी से कॉपियां गायब होना साजिश का हिस्सा है। कुछ अराजकतत्व यह नहीं चाहते की कॉलेज बेहतर ढंग से आगे बढ़े। फिलहाल हमने जांच कमेटी बना दी है। एचओडी को सस्पेंड कर दिया गया है। एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

प्रैक्टिकल परीक्षा की गायब हुईं उत्तरपुस्तिकाओं के मामले में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इन्हें अभी तक चेक क्यों नहीं किया गया। खुद परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा कहते हैं कि इस मामले में वाह्य परीक्षक की घोर लापरवाही है। उन्होंने बिना कॉपी चेक किए ही आखिर किस तरह नंबर दे दिए गए।
विज्ञापन

20 रुपये प्रति किलो में बिकी कॉपियां

यूपीटीयू के बीटेक विषम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल एग्जाम की कॉपियां कबाड़ की दुकान पर मिलने के मामले प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने यूपीटीयू प्रशासन से पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी। आखिर गलती कहां और किस स्तर पर हुई है, इसके बारे में भी उन्होंने पूछताछ की।

यूपीटीयू ने अपने स्तर पर की गई कार्रवाई और बीबीडी एनआईआईटी की ओर से अब तक की गई कार्रवाई से राज्य सरकार  और प्राविधिक शिक्षा विभाग को अवगत करवा दिया है।

गायब हुई कॉपियां कबाड़ की दुकान में 10 से लेकर 20 रुपये प्रति किलो में बेची गईं। छात्र इन्हें दो-तीन दिन पहले से ही खरीद रहे थे। उत्तर पुस्तिकाओं में  सिर्फ एक-दो पन्ने ही लिखे हुए थे, बाकी कॉपी सादी थी।

छात्र इसका रफ कॉपी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने तुरंत कॉलेज को कॉपियां जब्त करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें