फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू जरूरतमंद स्टूडेंट्स को देगा 15 हजार तक की मदद

Sun, 04 Jan 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि में अब जरूरतमंद स्टूडेंट्स को 15 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। स्टूडेंट्स को विभागाध्यक्ष, कोर्स को-ऑर्डिनेटर के माध्यम से फीस वेवर कमेटी में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


हर माह कमेटी की बैठक में आवेदन पर विचार कर मदद दी जाएगी। बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐसे जरूरतमंद स्टूडेंट, जो किन्हीं कारणों से हॉस्टल व मेस की फीस और यूनिवर्सिटीज ड्यूज नहीं भर पा रहे हैं तो उन्हें मदद दी जाएगी।

इसके लिए स्टूडेंट्स अपने विभागाध्यक्ष, कोर्स को-ऑर्डिनेटर व वार्डन के माध्यम से फीस वेवर कमेटी को आवेदन करेंगे। फॉर्म के साथ स्टूडेंट्स को सभी जरूरी डॉक्युमेंट व शपथपत्र भी लगाने होंगे।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को कमेटी के सामने आर्थिक समस्या से संबंधित पुख्ता प्रमाण देने होंगे। बीबीएयू ने स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी का गठन कर दिया है। चेयरमैन डीन स्टूडेंट वेलफेयर होंगे।

प्रॉक्टर व उसका नॉमिनी, विभागाध्यक्ष, वार्डन, एससी-एसटी, निशक्त, ओबीसी, अल्पसंख्यक व महिला टीचर कमेटी में शामिल होंगे। डिप्टी व असिस्टेंट रजिस्ट्रार एकेडमिक को भी सदस्य बनाया गया है। वहीं, 13 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुल 1949 स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें