फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी में होगा ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट

Tue, 08 Oct 2013 02:25 PM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के जरिए ही अगले शैक्षिक सत्र 2014-15 में दाखिला लेगा।
विज्ञापन


इसके लिए दो अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार बीबीएयू मार्च से ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर देगा। ऑनलाइन टेस्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. के मिश्रा को बनाया गया है।

बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविन्द जी पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए टेक्निकल कमेटी वर्किंग कमेटी बनाई गई है जो ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारियां करेंगी।
विज्ञापन


फिलहाल यह कमेटियां टेस्ट की तारीख व समय तय करने में जुटी हुई हैं। विषय के अनुसार टेस्ट पेपर कितने घंटे का हो, पासिंग स्कोर क्या रखा जाए।

डॉ. गोविंद पांडेय के अनुसार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से यूनिवर्सिटी को यह फायदा होगा कि उसका दायरा ग्लोबल हो जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन इसके लिए अलग-अलग शहरों में सेंटर भी बना सकता है ताकि छात्र आसानी से प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें।

इस प्रक्रिया से प्रश्नपत्र लीक होने की गुंजाइश भी नहीं होगी। बीबीएयू प्रशासन इसके लिए अभी से क्वेचन बैंक तैयार करने पर जुटा हुआ है, ताकि अगर प्रश्नपत्र लीक होने की स्थिति हो तो मिनटों में पेपर बदला जा सके।

इसके अलावा कमेटी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे प्रश्नपत्र तैयार करे कि आसपास ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा दे रहे छात्रों के सवाल एकदम अलग हों।

इसके लिए यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट ही काम करेंगे। बाहर से न तो कोई सॉफ्टवेयर खरीदा जाएगा और न ही आईटी मेंटेनेंस के लिए किसी को बुलाया जाएगा। डॉ. पांडेय ने बताया कि इससे विवि द्वारा प्रवेश प्रक्रिया पर होने वाले खर्च को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अभी जीबीटीयू ही करता है ऑनलाइन एंट्रेंस  
बीबीएयू ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम करवानी वाली राजधानी की दूसरी यूनिवर्सिटी होगी। अभी गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) एमसीए व एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाती है। इसके तहत अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर टेस्ट देना होता है।

जीबीटीयू प्रशासन अब बीटेक, बीफॉर्म आदि स्नातक स्तर के कोर्सों में भी दाखिले के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस पर विचार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें