बीबीएयू में परीक्षा से पहले सवाल फेसबुक पर डाल दिए गए। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एमफिल प्रथम सेमेस्टर के इंटरनेशनल कम्युनिकेशन विषय के पांच सवाल दो दिन पहले एक छात्र ने फेसबुक पर अपलोड कर दिए।
यही पांच सवाल शुक्रवार को हुई परीक्षा में भी पूछ लिए गए। फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन बचाव में आ गया है और उसने इसे पर्चा लीक होने की घटना नहीं मानी।
बीबीएयू का कहना है कि छात्र ने फेसबुक पर टॉपिक डाले हैं, सवाल नहीं। हकीकत यह है कि छात्र ने जो पहला सवाल लिखा है, वह हूबहू पूछा गया है।
बीबीएयू में एमफिल प्रथम सेमेस्टर के इंटरनेशनल कम्युनिकेशन के प्रश्नपत्र में पांच सवाल वही पूछे गए, जिन्हें 10 दिसंबर को छात्रा राजा नागाइच ने फेसबुक पर डाले थे।
अंतर्राष्ट्रीय संचार की अवधारणा को समझाइए और इसके विभिन्न आयाम को संदर्भ सहित चर्चा कीजिए लिखा है। यह सवाल प्रश्नपत्र में दूसरे नंबर पर पूछा गया है।
वहीं, पेपर में जो तीसरा सवाल है न्यूको क्या है? इसकी पृष्ठभूमि को समझाएं, यह भी फेसबुक पर है। बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल कहते हैं कि जांच की गई है। छात्र ने सवाल नहीं पांच टॉपिक अपनी फेसबुक पर लिखे हैं।