फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटकाः नर्सिंग की छात्राओं को फिर से देनी ही होगी परीक्षा

Wed, 24 Jun 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एएनएम और जीएनएम डिप्लोमा की छात्राओं को आखिरकार फिर से परीक्षा देनी ही होगी। मंगलवार को नर्सिंग की छात्राएं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा सचिव प्रदीप कासनी से मिलने पहुंची।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा सचिव ने उनकी शिकायतें सुनने के बाद साफ किया कि नर्सिंग छात्राओं द्वारा आठ माह पहले दी गई परीक्षा गलत तरीके से आयोजित की गईं थीं, इसलिए उस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सभी एएनएम और जीएनएम डिप्लोमा की छात्राओं को फिर से परीक्षा देनी ही होगी।

बैठक में प्रदीप कासनी ने कहा कि इस बार जो परीक्षा ली जाएगी, वह पूरी तरह वैध होगी। विश्वविद्यालय के तहत छात्राओं को सर्टिफिकेट जारी होंगे, जिससे भविष्य में भी छात्राओं को अपने कैरियर में कोई कठिनाई नहीं आएगी। सरकार नर्सिंग छात्राओं की परेशानी से वाकिफ है। लेकिन जो भी गड़बड़ी हुई है, वह पिछली सरकार के दौरान हुई है। ऐसे में सुधार जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी छात्राओं को फिर से परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की सलाह देते हुए भरोसा दिलाया कि वह छह हफ्ते में परीक्षा का आयोजन कर छात्राओं का साल बर्बाद नहीं होने देंगे। परीक्षा का रिजल्ट भी तुरंत जारी किया जाएगा। मंगलवार को आयोजित बैठक में अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक के बाद नर्सिंग छात्राएं काफी निराश दिखाई दीं। कुछ छात्राओं ने बताया कि वे इस प्रोफेशन को ही छोड़ देंगी। जबकि कुछ छात्राओं ने फिर से परीक्षा देने के लिए खुद को मजबूर बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे अंतिम फैसला अंबाला में अन्य छात्राओं के साथ चर्चा के बाद ही लेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें