एमडीयू में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदनों की तिथि बढ़ा दी गई है। अंतिम तिथि 20 को बढ़ाकर 26 जून कर दी गई है।
कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि प्रवेश सारिणी की बाकी तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थी प्रवेश संबंधित जानकारी 01262-393580 पर ले सकते हैं।
इसके अलावा गुड़गांव के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज में एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय पाठ्यक्रम, एलएलबी ऑनर्स त्रिवर्षीय, एलएलएम, एमबीए जनरल पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को भी बढ़ाकर 26 जून कर दिया गया है। एमबीए-एक्जीक्यूटिव वीक एंड प्रोग्राम हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक होंगे।