उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में बीटेक सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स अपनी ब्रांच चेंज करा सकेंगे। विवि ने इसके लिए 30 अगस्त तक की तारीख निर्धारित की है। 30 तक स्टूडेंट्स को ब्रांच चेंज करने की सूचना देनी होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो.बीए मिश्र ने इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यूपीटीयू ने इस साल से स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए सेकंड ईयर में ब्रांच चेंज करने का विकल्प देने की शुरुआत की है।
इस संबंध में नियम तैयार कर लिए गए हैं। कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स जिस ब्रांच में पढ़ाई कर रहा होता है, उसे वह रास नहीं आती है। ब्रांच बदलने की सुविधा न होने के कारण वह मन मारकर रह जाता है। इसलिए इस साल से ब्रांच बदलने की सुविधा देने की शुरुआत की गई है।